साथ में रह रहे हैं सारा हाइलैंड, वेल्स एडम्स

लॉस एंजेलिस, 5 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘द बैचलरेट’ के अभिनेता वेल्स एडम्स और अभिनेत्री सारा हाइलैंड आधिकारिक रूप से एक साथ रहने लगे हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, टीवी शो ‘मॉडर्न फैमिली’ की 27 वर्षीय अभिनेत्री और उनके 34 वर्षीय प्रेमी शुक्रवार को हाइलैंड के घर के बाहर यू-हॉल ट्रक के सामने एक-दूसरे के प्रति प्यार दर्शाते नजर आए।

इस खास दिन हाइलैंड ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ सफेद रंग का रफल्ड क्रॉप टॉप पहन रखा था, जबकि एडम्स ने काले रंग के जींस के साथ ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

पिछले सप्ताह एडम्स ने घोषणा की थी कि वह और हाइलैंड साथ में रहने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493