लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका एडेल सिमोन कोनेकी के साथ सादगी से शादी करने की योजना बना रही हैं।
लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका एडेल सिमोन कोनेकी के साथ सादगी से शादी करने की योजना बना रही हैं।
पत्रिका ‘हीट’ के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, “एडेल ने कहा है कि वह अपनी शादी को ज्यादा भव्य तरीके से नहीं करना चाहतीं। वह शादी के लिए सादगी भरा समारोह आयोजित करना चाहती हैं। अपने खास दिन के लिए खर्च करने को लेकर उन्हें परेशानी नहीं है, लेकिन वह इसे बेहद सादगीपूर्ण तरीके से करना चाहती हैं।”
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एडेल और सिमोन फिलहाल बेवर्ले हिल्स में रह रहे हैं और यहीं शादी करने की योजना बना रहे हैं, ताकि इसमें कोनेकी की बेटी भी शामिल हो सके। उनकी पिछले रिश्ते से एक बेटी है।
सूत्र के मुताबिक, “एडेल अभी भी यात्रा पर हैं और वह एक साधारण रजिस्टर्ड शादी करना चाहती हैं। शादी के बाद घर वापस जाकर वह एक समारोह आयोजित करेंगी ताकि उसमें सभी शामिल हो सकें। लेकिन वह भी सादगी भरा ही होगा।”
dharmpath.com dharmpath