सानिया देश का गौरव और भारत की ब्रांड एंबेसेडर हैं: भाजपा

Tennis-Player-Sania-Miनई दिल्लीटेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को ‘पाकिस्तान की बहु’ बताए जाने के भाजपा के एक नेता के बयान से खुद को अलग करते हुए पार्टी ने गुरुवार को कहा कि यह भाजपा का मत नहीं है और वह उसे ‘भारत का गौरव’ मानती है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘सानिया मिर्जा भारत का गौरव है। सानिया मिर्जा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया है, इसलिए हमें कोई आपत्ति नहीं है। मेरा विश्वास है कि वह भारत का गौरव है। वह भारत की ब्रांड एंबेसेडर है।’ गौरतलब है कि यह विवाद उस समय उत्पन्न हो गया जब तेलंगाना सरकार ने 27 वर्षीय सानिया को राज्य का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया। इसका विरोध जताते हुए तेलंगाना के भाजपा नेता के. लक्ष्मण ने उन्हें ‘गैर स्थानिक और पाकिस्तान की बहु’ कहा।जावड़ेकर ने लक्ष्मण के बयान से पार्टी को अलग करते हुए कहा, ‘भाजपा का यह मत नहीं है।’ राज्य विधानसभा में भाजपा के नेता लक्ष्मण ने कहा था कि, ‘सानिया का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और वह बाद में हैदराबाद में बस गई। इसलिए वह स्थानीय नहीं है।’ पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से विवाह करने के चलते उन्होंने सानिया को ‘पाकिस्तान की बहु’ भी बताया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493