सानिया-मार्टिना डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में (लीड-1)

सिंगापुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 70 लाख डॉलर इनामी राशि वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सानिया-मार्टिना ने रेड ग्रुप में लगातार तीसरी जीत हासिल की है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने हंगरी की तीमिया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टिना मालदेनोविक की जोड़ी को एक घंटे तीस मिनट में 6-4, 7-5 से सीधे सटों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सानिया ने पिछले साल जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ यह टूर्नामेंट जीता था।

दोनों जोड़ियों को बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने यह मुकाबला अपने नाम किया।

सानिया-मार्टिना की जोड़ी एकमात्र ऐसी जोड़ी है, जो अब तक एक भी सेट नही हारी।

सेमीफाइनल में सानिया-मार्टिना का मुकाबला व्हाइट ग्रुप में दूसरे स्थान पर काबिज चीनी-ताइपे की चान हाओ चिंग और चान युंग जान की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493