सानिया-मार्टिना बनीं क्वांगचो ओपन चैम्पियन

क्वांगचो, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को शिलिन शू और शियाओडी यू की चीनी जोड़ी को हराकर क्वांगचो ओपन खिताब जीत लिया।

सानिया-मार्टिना को चीनी जोड़ी के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

उन्होंने सीधे सेटों में शिलिन-शियाओडी की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया।

सानिया का मौजूदा सत्र में यह सातवां खिताब है। हिंगिस से साथ इस सत्र में अब तक वह विंबलडन और अमेरिकी ओपन सहित छह खिताब जीत चुकी थीं।

इसके अलावा सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मौजूदा सत्र में इससे पहले डब्ल्यूटीए टूर के तहत इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और चार्ल्सटन ओपन खिताब भी अपने नाम करने में सफलता पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493