सानिया मिर्जा ने अजहरुद्दीन के बेटे को परिवार का हिस्सा कहा

हैदराबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद की शादी की अटकलों के बीच सानिया ने असद को अपने ‘परिवार’ के सदस्यों में से एक बताया है।

कुछ दिनों पहले सानिया ने इंस्टाग्राम पर असद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में दिल के आकार वाले इमोटिकॉन के साथ ‘फैमिली’ लिखा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनम इन दिनों असद को डेट कर रही हैं और दोनों की शादी इस साल के अंत तक होगी। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

अनम फैशन आउटलेट ‘द लेबल बाजार’ की मालकिन है।

अनम ने इससे पहले हैदराबाद के व्यवसायी अकबर रशीद से 2016 में शादी की थी। बाद में दोनों अलग हो गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493