सानिया विश्व नंबर-1 युगल खिलाड़ी बनने से एक जीत दूर

चार्ल्सटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ फेमिली सर्किल कप के महिला युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शीर्ष वरीय सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने शनिवार को हुए सेमीफाइनल में एला कुद्रयात्सेव और एनस्तासिया पावलूचेंकोवा की जोड़ी को तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूण मुकाबले में 6-4, 1-6, 10-7 से हरा दिया।

फाइनल में पहुंच चुकी सानिया-हिंगिस की जोड़ी यदि जीत हासिल कर खिताब अपने नाम करने में सफल रहती है, तो सानिया डब्ल्यूटीए की महिला युगल रैंकिंग में शीर्ष वरीय खिलाड़ी हो जाएंगी।

सानिया-हिंगिस को फाइनल में कैसी डेलाक्वा और दारिजा जुराक की जोड़ी से भिड़ना है। डेलाक्वा-जुराक की जोड़ी ने मारिना एराकोविक और एंद्रीया पेटकोविक की जोड़ी को 6-4, 1-6, 10-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सानिया ने सेमीफाइनल मैच के बाद कहा, “बारिश से बाधित मैच में खेलना हमेशा मुश्किल होता है। बारिश के बाद विपक्षी जोड़ी ने बेहद आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और लगातार छह अंक हासिल कर लिए लेकिन हमें अपने पर यकीन था और इसी बात ने हमें विजयी किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493