सानिया-हिंगिस ने जीता 13वां खिताब, हासिल की लगातार 40वीं जीत

सेंट पीटर्सबर्ग, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस साथी मार्टिना हिंगिस ने रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ट्राफी के युगल खिताब पर कब्जा कर लिया।

इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ खेलते हुए लगातार 40वीं जीत हासिल की है।

सानिया और हिंगिस ने फाइनल मैच में वेरा डुशेविना और बारबोरा क्रेसिकोवा को 6-3, 6-1 से हराया। यह मैच एक घंटे से कुछ ही समय अधिक चला।

इस साल यह सानिया और हिंगिस का चौथा खिताब है। साथ ही यह दोनों का बतौर जोड़ीदार 13वां खिताब है।

इन दोनों ने इस साल की शुरुआत ब्रिस्बेन और सिडनी से शुरू की थी। इसके बाद दोनों ने आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतकर ग्रैंड स्लैम की हैट्रिक लगाई थी।

बीते साल फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में उठापटक का शिकार होने के बाद से दोनों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और विंबलडन, अमेरिकी ओपन, क्वांगचो, वुहान, बीजिंग, डब्ल्यूटीए फाइनल्स, सिंगापुर, ब्रिस्बेन और सिडनी में खिताब जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493