सिडनी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया-हिंगिस ने गुरुवार को सिडनी इंटरनेशनल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपना लगातार 29वां मैच जीतते हुए विश्व रिकार्ड बनाया है। इस जोड़ी के नाम अब सबसे ज्यादा लागतार जीत दर्ज हो गई है।
सानिया-हिंगिस ने रोमानिआ की रालुका ओलारु और कजाकस्तान की यारोस्लावा श्वेदोव्हा की जोड़ी को 4-6, 6-3,10-8 से हराकर यह रिकार्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने सिडनी इंटरनेशनल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस जीत के साथ ही इस जोड़ी ने गिगी फर्नाडीज और नताशा ज्वेरेवा के लगातार 28 जीत के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath