रोम, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ रोम मास्टर्स के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने फोरो इटालिको क्ले कोर्ट पर मंगलवार को हुए दूसरे दौर के मुकाबले में एक घंटे तीन मिनट में रोमानिया की इरिना-कैमेलिया बेगु और मोनिका निकुलेस्कु की जोड़ी को 6-4, 6-1 से हराया।
महिला युगल वर्ग में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस की जोड़ी पूरे मैच के दौरान हावी रही और कुल सात ब्रेक प्वाइंट जीते। इस जोड़ी ने 94 अंक के मुकाबले में 58 अंक हासिल किए।
dharmpath.com dharmpath