ब्रिस्बेन, 9 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की नंबर एक वरीयता प्राप्त जोड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंग्सि ने शनिवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस प्रतियोगिता में महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने एक घंटे 10 मिनट चले मैच में जर्मनी की अंजेलिक कर्बर और एंड्रिया पेटकोविच की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath