साफ सुथरी कॉमेडी से कादर खान की वापसी

आगरा, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात चरित्र अभिनेता व हास्य कलाकार कादर खान लंबे ब्रेक के बाद हास्य फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ से फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

निर्देशक फौजिया अर्शी के मुताबिक, यह एक साफ-सुथरी मौलिक कॉमेडी है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग ताज शहर में नहीं कर पाने पर अफसोस जताया।

अर्शी ने आईएएनएस से कहा, “उत्तर प्रदेश पर आधारित इस फिल्म में यहां की खास स्थानीय बोली का प्रयोग किया गया है। हम सभी, खासकर कादर खान आगरा के किला में एक कव्वाली की शूटिंग करना चाहते थे, लेकिन जून की भीषण गर्मी के कारण हम ऐसा नहीं कर पाए और अहमदाबाद में शूटिंग की।”

फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है। अर्शी मानती हैं कि यह फिल्म युवाओं और वयस्कों, सभी वर्ग के लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म की खासियत इसका संगीत है। फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493