सामंथा अक्किनेनि ‘मनमधुदु 2’ में करेंगी कैमियो

चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनि जो अपनी नवीनतम तेलुगू फिल्म ‘मजिली’ की सफलता का जश्न मना रही हैं, वह अपने ससुर अक्किनेनि नागार्जुन की अगामी रोमांटिक कॉमेडी ‘मनमधुदु 2’ में एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगी।

सामंथा ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना सिर्फ इसकी पुष्टि की है।

‘मनमधुदु 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसमें नागार्जुन और रकुल प्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिनेता-फिल्मकार राहुल रविंद्रन कर रहे हैं और फिलहाल इसकी शूटिंग पुर्तगाल में हो रही है।

इस बीच सामंथा की तेलुगू फिल्म ‘मजिली’ एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और अब तक विश्वभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493