सामंथा फिल्म में दृष्टिबाधित नहीं

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी आगामी तेलुगू फिल्म में दृष्टिबाधित के किरदार में नहीं हैं। इसमें राम चरण भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “राम चरण की फिल्म में सामंथा का किरदार दृष्टिबाधित का नहीं है। यह अफवाह पूरी तरह गलत और निराधार है।”

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म कथित तौर पर एक गांव की पृष्ठभूमि पर बनी एक रोमांटिक ऐतिहासिक फिल्म है।

राम ने वर्तमान में अपनी भूमिका के लिए दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

फिल्म के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “उन्होंने इस फिल्म के लिए पूरा ग्रामीण बदलाव किया है। दर्शकों को राम चरण का नया अंदाज देखने को मिलेगा और उन्हें उनका यह बदलाव पसंद भी आएगा।”

वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में फिल्म की शूटिंग चल रही है।

इस बात की पुष्टि की गई है कि जगपाती बाबू फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं। संभावना है कि वह खलनायक की भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493