सामवेद का उर्दू, अंग्रेजी में अनुवाद कर रहे हैं इकबाल दुर्रानी

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्देशक इकबाल दुर्रानी सद्भाव और मानवता के संदेश का प्रसार करने के लिए सामवेद का अनुवाद उर्दू और अंग्रेजी में कर रहे हैं।

दुर्रानी ‘काल चक्र’ और ‘फूल और कांटे’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक फिलहाल बिहार के बांका जिले के अपने गांव बलुआत्रु में हैं। उन्होंने कहा कि वह सामवेद का अनुवाद उर्दू और अंग्रेजी में कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अपने दादा से प्रेरित होकर, जो 1960 के दशक में सरकारी विद्यालय में संस्कृत के अध्यापक थे, मैं सामवेद का उर्दू और अंग्रेजी में अनुवाद कर रहा हूं।”

दुर्रानी ने कहा कि उन्होंने अनुवाद का काम पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा, “टाइपिंग का काम जुलाई से शुरू होगा और इसके संपादन और प्रकाशन का काम मैं खुद करूंगा।”

उन्होंने कहा कि वह सामवेद के इस अनुवाद के प्रचार के लिए बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की मदद लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे शांति और सहिष्णुता का संदेश देने वाले इस प्राचीन धर्मग्रंथ को समझने में आसानी मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493