सामाजिक फिल्में करना चाहती हैं बिदिता बाग

मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ रिलीज के बाद 12 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। अभिनेत्री बिदिता बाग ने कहा है कि वह सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं, जो दर्शकों के लिए ऊबाऊ न हो।

बिदिता ने यहां फिल्म की सफलता पर गुरुवार को आयोजित पार्टी में उपस्थित संवाददाताओं से कहा, “मैं सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्में करना चाहती हूं, जिसमें संदेश हो। मैं नवाजुद्दीन (सिद्दीकी) और कुशान (निर्देशक कुशान नंदी) के साथ दोबारा काम करना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “‘बाबूमोशाय बन्दूकबाज’ न केवल अलग तरह की फिल्म है, बल्कि सामाजिक संदेश से युक्त है। इसलिए मैं ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हूं, जिसमें मनोरंजन, मूल्य, सामाजिक संदेश, हास्य और अन्य सभी तत्व मौजूद हों। मैं दर्शकों को ऊबाना नहीं चाहती।”

फिल्म-बजट पर टिप्पणी करते हुए बिदिता ने कहा, “यह बॉलीवुड में मेरी पहली व्यावसायिक शुरुआत थी। हमारी फिल्म अच्छा कर रही है। यह फिल्म लगभग तीन करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनाई गई थी और दो करोड़ रुपये इसके विपणन पर खर्च किए गए थे।”

बिदिता आगामी फिल्म ‘रब्बी’ मेंभी दिखाई देंगी। यह राहत काजमी द्वारा निर्मित और निर्देशित है। यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493