‘सामी 2’ में हैरिस जयराज की जगह देवी श्री प्रसाद

चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। विक्रम की 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सामी के आगामी सिक्व ल में अब देवी श्री प्रसाद संगीत देंगे। इसके पहले फिल्म में संगीत के लिए हैरिस जयराज को अनुबंधित किया गया था।

चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। विक्रम की 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सामी के आगामी सिक्व ल में अब देवी श्री प्रसाद संगीत देंगे। इसके पहले फिल्म में संगीत के लिए हैरिस जयराज को अनुबंधित किया गया था।

फिल्म के निर्माताओं की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार हैरिस जयराज की जगह देवी श्री प्रसाद को अनुबंधित किया गया है।

बयान में आगे कहा गया है कि यह पांचवी बार है, जब देवी और निर्देशक हरि एक साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने तमिल की हिट फिल्मों ‘सिंगम’ और ‘सिंगम 2’ में साथ काम किया था।

इस फिल्म की योजना अगले महीने से शुरू की जाएगी। फिल्म के निर्माता फिल्म के प्री-प्रोड्क्शन का काम समाप्त करने में वयस्त हैं।

फिल्म में कलाकार त्रिशा कृष्णन और कीर्ति सुरेश महिला प्रधान केंद्रीय भूमिकाओं में हैं।

शिबू थमीन्स द्वारा निर्मित हो रही फिल्म में विक्रम एक बार फिर तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी आरुसामी के किरदार के साथ वापसी करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493