सायना, सिंधु बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में हारीं (लीड-1)

वुहान (चीन), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सायना नेहवाल और पीवी सिंघु शुक्रवार को यहां जारी 200,000 डॉलर इनामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

वुहान स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में विश्व को सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल स्टार सायना को चीनी ताइपे की जु यिंग ताए ने तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया।

पांचवीं वरीय यिंग ने सायना को 16-21, 21-13, 21-18 से हराया। दोनों के बीच 55 मिनट मुकाबला चला।

यह यिंग की सायना पर लगातार तीसरी जीत है।

इसके बाद सिंधु को भी हार मिली। सिंधु को क्वार्टर फाइनल मैच मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन चीन की ली जुइरेई ने 11-21, 21-19, 21-8 से हराया।

यह मैच 52 मिनट चला। जुइरेई और सिंधु के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी और दो मौकों पर जुइरेई विजयी रही हैं।

सिंधु ने तीन महीने तक चोट के कारण खेल से दूर रहने के बाद कोर्ट पर वापसी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493