सायरस, वाटरहाउस की निजी तस्वीरें लीक

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका माइली सायरस और मॉडल अभिनेत्री सुकी वाटरहाउस की नग्न तस्वीरें ऑनलाइन लीक कर दी गई हैं।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, वेबसाइट सेलेब जिहाद ने उनकी ये तस्वीरें लीक की हैं। यह मशहूर हस्तियों की निजी तस्वीरें लीक करने के लिए जाना जाता है।

ये तस्वीरें सितारों के निजी संग्रह से हैं।

सेलेब जिहाद ने दावा किया है कि वह जल्द ही सोफी टर्नर और एलिसन ब्री की नग्न तस्वीरें जारी करेगा।

सेलेब जिहाद इससे पहले एमा वाटसन, अमांडा सेफ्राइड, डेमी लोवेटो, केटी कासिडी, लुसी हेल और रोज मैकगोवन जैसी हस्तियों की भी निजी तस्वीरें लीक कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493