‘सारांश’ के 32 साल पूरे, अनुपम उत्साहित

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अनुपम खेर अभिनीत ‘सारांश’ फिल्म ने बुधवार को अपनी रिलीज के 32 साल पूरे कर लिए। अनुपम का कहना है कि उन्हें हिंदी सिनेमा का अपना सफर पसंद है।

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अनुपम खेर अभिनीत ‘सारांश’ फिल्म ने बुधवार को अपनी रिलीज के 32 साल पूरे कर लिए। अनुपम का कहना है कि उन्हें हिंदी सिनेमा का अपना सफर पसंद है।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित अनुपम ने फिल्म में महाराष्ट्र के एक मध्यवर्गीय सेवानिवृत्त वृद्ध व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। उस समय अनुपम की उम्र महज 28 साल थी।

अनुपम ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘सारांश’ 25 मई, 1984 को रिलीज हुई थी। मैंने हिंदी सिनेमा में 32 साल पूर कर लिए हैं और अब तक 499 फिल्में की हैं। जय हो। ‘सारांश’ के 32 साल पूरे।”

अभिनेता ने उनका साथ देने के लिए भगवान और प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, “मुझे फिल्मों का मेरा सफर पसंद है। भगवान मुझ पर मेहरबान रहा है और उसी तरह आप की भी मुझ पर कृपा रही है मेरे दोस्तों। आपका शुक्रिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493