‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के सभी किरदार वास्तविक : सुमीत राघवन

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में साहिल के रूप में याद किए जाने वाले अभिनेता सुमीत राघवन ने कहा कि इस धारावाहिक के सभी किरदार वास्तविक हैं, जिसके कारण इसके साथ लोग खुद को जोड़ पाते हैं।

सुमीत ने कहा, “इस धारावाहिक के सभी किरदार काफी वास्तविक हैं और यही से हास्य निकलता है। लोग इन किरदारों से अपने आप को जोड़ पाते हैं। एक भी किरदार ऐसा नहीं है, जो वास्तविकता से दूर हो और सच्चाई से अलग लगे।”

लोकप्रिय धारावाहिक का दूसरा सत्र 10 साल बाद वेब सीरीज के माध्यम से सामने आ रहा है। अभिनेता ने अपना समय धारावाहिक की कड़ियां देखकर बिताया।

धारावाहिक में अपने लुक के बारे में सुमीत ने कहा, “जहां तक मेरे लुक का सवाल है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।”

वर्षो बाद अपनी पहली पटकथा पढ़ने के बारे में उन्होंने कहा, “पटकथा पढ़ना बेहतरीन रहा। यह पूरी तरह पागलपंती से भरा है। शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493