नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा जेन डायस भारतीय पॉप संगीत के क्षेत्र में कदम रख रही हैं और इस बात से खुश हैं कि उनके दोस्तों अरुणोदय सिंह, सपना भवनानी और वीजे बानी ने उनके संगीत वीडियो ‘फॉरगेट टू बी मी’ में काम करने के लिए मंजूरी दे दी है।
सारा ने एक बयान में कहा, “मैंने सारी जिंदगी अपना खुद का संगीत तैयार करने का इंतजार किया है, लेकिन मैंने धैर्य से काम लिया। ‘फॉरगेट टू बी मी’ मेरे परिवार और दोस्तों के बिना संभव नहीं था।”
उन्होंने आगे कहा, “यह मेरा पहला वीडियो है और सपना, बानी और अरुणोदय का साथ कमाल का था। मैं और गाने रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया में हूं, जिनका एक पूरा एल्बम होगा। मैं बहुत खुश हूं कि भारतीय संगीत जगत में अंकित तिवारी, विशाल डडलानी, सिड कुओटो और माइकी मैकक्लियरी जैसे बड़े नामों ने मुझे स्वीकारा और मेरा साथ दिया।”
सारा ने अपना पहला संगीत वीडियो मुंबई में श्वेत-श्याम पृष्ठभूमि में फिल्माया है।
सारा का गाना एमटीवी इंडीज में फरवरी में जार किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath