सारा तेंदुलकर को फोन पर परेशान करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को फोन पर परेशान करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

32 साल के इस व्यक्ति को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

मुंबई और पश्चिम बंगाल की संयुक्त टीम ने ईस्ट मेदिनापुर जिले से महिसदाल इलाके से इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

महिसदाल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने पार्था बिस्वास ने आईएएनएस से कहा, “मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम शनिवार को यहां पहुंची थी। मुंबई और हमारी संयुक्त टीम ने रविवार सुबह देबकुमार मेती को गिरफ्तार किया। वह सचिन की बेटी सारा को फोन पर परेशान कर रहा था।”

आरोपी को स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया और उसे आगे की पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।

देबकुमार से जब सारा के फोन नम्बर को हासिल करने के बारे में पूछा गया, तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी तरह उसने इस नम्बर को हासिल कर लिया था।

देबकुमार की मां के अनुसार, वह मानसिक बीमारी से गुजर रहा था और पिछले साल मुंबई गया था।

स्थानीय पंचायत नेता ने यह भी कहा कि उसका इलाज चल रहा है और अक्सर अपने परिजनों के लिए परेशानी खड़ी करता रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493