साल के अंत तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर रहेंगे नडाल

पेरिस, 2 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हेयोन चुंग को 7-5, 6-4 से मात देकर पेरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

इस जीत के साथ ही नडाल इस साल के अंत तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने रहेंगे।

साल 2013 के बाद से पहली बार नडाल ने एटीपी रैंकिंग में साल के अंत तक शीर्ष पर काबिज रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्रलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया और इस कारण नडाल के लिए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाना आसान हो गया।

31 साल के नडाल 44 साल के एटीपी के इतिहास में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

अपने बयान में नडाल ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। यह साल शानदार रहा है। एक साल पहले मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लूंगा। मेरे लिए यह चीज बहुत मायने रखती है। हालांकि, अभी सीजन खत्म नहीं हुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493