‘साल खडूस’ के अलावा कोई फिल्म स्वीकार नहीं किया : माधवन

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आर. माधवन ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें उनके तमिल रीमेक ‘थानी ओरुवन’ में नाकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही गई थी। माधवन ने बताया कि उन्होंने आगामी द्विभाषी फिल्म ‘साल खडूस’ के अलावा किसी भी फिल्म में काम करने की हामी नहीं भरी है।

माधवन इससे पहले कंगना रनौत के साथ ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ में नजर आए थे। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की।

ट्विटर पर माधवन ने लिखा, “दोस्तों मैं व्यक्तिगत रूप से स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैंने कौन-सी फिल्में कबूल की हैं। बाकी सब अफवाहें हैं।”

उन्होंने लिखा, “इस साल मैंने किसी भी भाषा की किसी भी फिल्म में काम करना स्वीकार नहीं किया है। अभी मेरी जिंदगी ‘साल खडूस’ और ‘इरुद्धि सुत्तरु’ पर है।”

निर्देशक राजकुमार हिरन द्वारा निर्मित फिल्म ‘साल खडूस’ से सुधा कोंगरा प्रसाद हिंदी फिल्म उद्योग में शुरुआत करने जा रही हैं।

हिरानी के साथ माधवन की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने हिरानी के साथ ‘थ्री इडियट्स’ में काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493