साल 2022 तक नापोली में बने रहेंगे इनसाइन

नेपल्स, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब नापोल के विंगर लोरेंजो इनसाइन 2022 तक क्लब के साथ बने रहेंगे। क्लब ने इनसाइन के साथ पांच साल का करार किया है।

25 साल के स्थानीय स्टार इनसाइन ने इस सीजन में क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में कुल 16 गोल किए हैं और 10 गोल करने में अपने साथियों की मदद की है।

ऐसा कहा जा रहा है कि नापोली नए करार के बाद इनसाइन को प्रति सीजन 53.5 लाख डालर देगा।

करार के बाद इनसाइन ने खुशी जाहिर की है। अपने ट्वीटर एकाउंट पर इनसाइन ने कहा कि उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है।

इटली की राष्ट्रीय टीम के सदस्य इनसाइन के साथ लीवरपूल भी करार का इच्छुक था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493