‘सावधान इंडिया’ की मेजबानी करेंगे सनी देओल

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक सनी देओल लोकप्रिय धारावाहिक ‘सावधान इंडिया’ की विशेष कड़ी की मेजबानी करते नजर आएंगे।

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक सनी देओल लोकप्रिय धारावाहिक ‘सावधान इंडिया’ की विशेष कड़ी की मेजबानी करते नजर आएंगे।

धारावाहिक ‘सावधान इंडिया’ में देश के बढ़ते अपराधों को दिखाया जाता है।

इस खास कड़ी में सनी दुष्कर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। वर्तमान में सनी देओल अपनी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

सेट से एक सूत्र ने बताया, “सनी एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह शो के माध्यन से दर्शकों को जागरूक करते नजर आएंगे। उनका लक्ष्य लोगों को देश में बढ़ते अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वह दोबारा इस शो की मेजबानी को लेकर उत्साहित हैं।”

सनी देओल वाले कड़ी का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर 15 जनवरी को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493