सास-बहू की कहानियों में शक्तिशाली महिलाओं के चित्रण : विभा छिब्बर

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री विभा छिब्बर का कहना है कि वह इस बात से सहमत नहीं हैं कि सास-बहू की कहानियों की आलोचना होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कहानियां शक्तिशाली महिलाओं को सामने ला रही हैं।

विभा ने आईएएनएस से कहा, “हम टेलीविजन पर अलग-अलग तरह की सास-बहू कहानियां देखते हैं और उनमें से अधिकांश सफल हैं। शो में जो तथ्य दिखाए जाते हैं, वे वास्तव में मौजूद हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लेखक, निर्माता की दृष्टि महसूस होती है कि हम सामाज से बहुत जुड़े हुए हैं और मुझे दृढ़ विश्वास है कि समाज की मानसिकता को बदला जा सकता है। हां, कभी-कभी यह थोड़ा ज्यादा हो जाता है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन लेखक, निर्माता और निर्देशक को रचनात्मक स्वतंत्रता दी गई है। मुझे यह भी लगता है कि सास-बहू कहानियां पर्दे पर कई शक्तिशाली महिलाओं को दिखाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493