नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर कई पौराणिक और रियलिटी शोज के दौर के चलते अभिनेत्री मोना सिंह का कहना है कि एक समय में कई लोगों के पसंदीदा रहे ‘सास-बहू’ वाले धारावाहिकों का दौर फीका पड़ रहा है।

मोना ने आईएएनएस से कहा, “यह फीका पड़ रहा है..यह समाप्त हो गया है। एक समय था जब लोग केवल ‘सास-बहू’ वाले धारावाहिक ही बना रहे थे। वे (टीवी निर्माता) उसी का अनुसरण करते हैं, जो चल रहा होता है।”
मोना ने कहा कि महिलाएं ‘सास-बहू’ ड्रामा नहीं देखना चाहतीं, क्योंकि ‘एक प्रकार से यह उनकी असल जिंदगी में हो रहा होता है। बेहतर है कि वे उसे बंद करके इस अद्भुत दुनिया में प्रवेश करें और अलौकिक चीजें देखें, उसके बारे में बात करें, टीवी बंद करें और शांति से सोएं।’
मोना आगामी टीवी शो ‘कवच.काली शक्तियों से’ में दिखाई देंगी। यह अलौकिक शक्तियों और तंत्र-मंत्र पर आधारित श्रृंखला है।
उन्होंने कहा, “हमें महानगरों से नहीं, बल्कि छोटे शहरों से ज्यादा रेटिंग मिलती है। हम यह इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह व्यावसायिक रूप से लाभप्रद है और मेरे जैसे कलाकार के लिए यह एक चुनौती है।”
शो का प्रसारण 11 जून से होगा।
dharmpath.com dharmpath