‘साहो’ में प्रभास के जबरदस्त एक्शन का डोज

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। प्रभास और उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘साहो’ के एक एक्शन सीन की शूटिंग अबू धाबी में होने जा रही है। यह सीन 15 से 20 दिनों में पूरा होगा।

‘ट्रांसफॉर्मर्स’, ‘मिशन इम्पॉसिबल’, ‘रश ऑवर’ और ‘आमेर्गाडन’ जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों पर काम कर चुके एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेट्स इस फिल्म में भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में शूट किया जा रहा है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ” प्रभास के साथ किए जा रहे इस एक्शन सीन को बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा और इसमें बहुत सारी कार, ट्रक और अन्य वाहन शामिल होंगे।”

इस फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और टिनू आनंद जैसे कई कलाकारों की लंबी सूची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493