‘सा रे गा मा पा’ के सेट पर मीका भावुक

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में परामर्शकर्ता बने गायक मीका सिंह इसके सेट पर भावुक हो गए।

जी टीवी चैनल के शो पर मीका, साजिद अली, वाजिद अली, मेजबान आदित्य नारायण के साथ प्रीतम चक्रवर्ती और सभी प्रतियोगी उस समय भावुक हो गए, जब उन्हें स्पेशल सरप्राइज मिला।

नन्हे गायक लगभग तीन महीने से घर से दूर हैं, फिलहाल वह फिनाले के लिए तैयार हैं, इसलिए जब परिजन उनके सामने थे तो उनके लिए चौंका देने वाला पल था।

बयान के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपने परिजनों को कितना याद किया। वह शांत हो गए और कुछ ही सेकंड के भीतर आंसू आ गए।

इसके बाद साजिद-वाजिद ने एक ऑडियो-विजुअल से अपनी मां का संदेश सुनाया।

वीडियो में कहा, “मेरे बच्चे मेरी जिंदगी हैं। मुझे अपने सभी बच्चों से प्यार है लेकिन वाजिद मेरे करीब है।”

साजिद ने कहा, “मेरी मां वाजिद से ज्यादा जुड़ी हैं, यहां तक कि वह हम सभी में उससे ज्यादा प्यार करती हैं, मां हमारी ताकत हैं। हम पिता को बहुत याद करते हैं। वह हमारे सुपरहीरो थे और अनपढ़ होने के बावजूद वह हमें यहां तक लाए कि पूरी दुनिया हमें जानती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493