सिंगरौली:भाजपा नेता ने बाइक सवार दलित युवक की गोली मारकर की हत्या

सिंगरौली-मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र का है। एक बाइक सवार दलित युवक लाले बसोर एक रिश्तेदार के साथ अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में अचानक उसने एक बकरे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद से युवक पिटाई के डर से वहां से भाग निकला तभी रास्ते में ही पिछे बैठा उसका रिश्तेदार गिर गया।

बकरे को टक्कर लगने के बाद बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडे अपनी कार से आरोपी दलित युवक का पीछा करने लगा। उसने बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की मगर वो नहीं रूका। फिर क्या था बीजेपी नेता ने अपने 32 बोर के पिस्टल से दनादन फायरिंग शुरू कर दी। इधर फायरिंग हो रही है उधर वह युवक भाग रहा है। अचानक से 2 किमी दूर जाकर वह अचेत होकर गिर गया।

मौके पर पहुंच कर देखा गया तो गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश दलित अत्याचारों की राजधानी हो चुकी है।सागर में 3 सगे भाई-बहनों की हत्या, छतरपुर में 1 दलित परिवार की सामूहिक पिटाई का वीडियो सामने आया, बैतूल में दलित अत्याचार के 2 प्रकरण सामने आए, अलीराजपुर में 5 आदिवासियों ने एकसाथ आत्महत्या के बाद अब बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने युवक की हत्या कर दी है और सरकार द्वारा उसे बचाया जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493