सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुए चेन लोंग

सिंगापुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी चेन लोंग यहां सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग के एन्गुस नग का लोंग से हारकर बाहर हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एन्गुस ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में चेन को 21-14, 21-18 से मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

एन्गुस ने मुकाबले के बाद कहा, “मेरे लिए किसी सुपरसिरीज के शीर्ष चार में शामिल होना काफी दुर्लभ है। यह अब तक का मेरा सबसे अच्छा परिणाम है।”

उन्होंने आगे कहा, “सिंगापुर ओपन जीतने के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”

चेन ने कहा, “हालांकि, मैंने अच्छी बढ़त बनाई थी और जीत हासिल करने ही वाला था, लेकिन सही क्रम में नहीं खेल पाया।”

टूर्नामेंट में हुए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दो बार के ओलम्पिक विजेता और चीन के लिन डान ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगार्तो के साथ हुई भिड़ंत में 21-14, 21-16 से जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493