सिंगापुर की सफारी में चीनी पांडा ने मनाया जन्मदिन

रिवर सफारी के कर्मियों ने इन दोनों पांडा के लिए एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके लिए केक के ऊपर सेब और गाजर के टुकड़े और उनकी पसंदीदा खाने की चीजें सजाई गईं।

नर काय काय ने बुधवार को अपना नौवां जन्मदिन मनाया, जबकि मादा पांडा ने तीन सितंबर को अपना आठवां जन्मदिन मनाया।

इनके आइसकेक का वजन कुल सात किलोग्राम था, जिसे बनाने में चार दिन लगे थे। दोनों विशालकाय पांडा 2012 में चीन से ऋण पर लिए गए थे।

इन दोनों का साल के शुरुआती अप्रैल माह में समागम कराया गया था, लेकिन इनके बीच प्राकृतिक और कृत्रिम गर्भाधान दोनों ही असफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493