सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन

सिंगापुर, 23 मार्च (आईएएनएस)। सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू का सोमवार तड़के 3.18 बजे निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ली कुआन यू के निधन की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर की।

कुआन पांच फरवरी से गंभीर निमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। पीएमओ की ओर से कहा गया कि 28 फरवरी को उनकी हालत में ‘थोड़ा सा सुधार’ हुआ था, लेकिन 17 मार्च को संक्रमण के चलते तबीयत और बिगड़ गई। शनिवार दोपहर पीएमओ की ओर से बयान जारी करने तक उनकी तबीयत नाजुक थी, लेकिन यह बाद में दोबारा और ज्यादा बिगड़ गई।

कुआन हाल के महीनों में खराब तबीयत की वजह से सार्वजनिक और अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कार्यक्रमों में शिरकत नहीं कर पा रहे थे। वह आखिरी बार पिछले साल नवंबर में पीपुल्स एक्शन पार्टी की 60वीं सालगिरह के जश्न और नवंबर में ही अपने निर्वाचन क्षेत्र में ट्री प्लान्टिंग डे में देखे गए थे।

उन्होंने तनजोंग पैगार जीआरसी (ग्रुप रिप्रसेंटेशन कांस्टिट्यूऐंसी) से सांसद के रूप में अगस्त 2014 में तनजोंग पैगार जीआरसी के राष्ट्रीय दिवस भोज में भी शिरकत की थी।

सितंबर 1923 में जन्मे कुआन को सिंगापुर के संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है। वह 1959 से 1990 तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री रहे। बाद में वरिष्ठ मंत्री और मंत्रिमंडल मार्गदर्शक के रूप में अपनी सेवा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493