सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति को मस्तिष्काघात, आईसीयू में भर्ती

सिंगापुर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति एस. आर. नाथन को रविवार सुबह मसिष्काघात हुआ, जिसके बाद उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि 92 वर्षीय नाथन को सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नाथन सिंगापुर के छठे और सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति पद की सेवाएं देने वाले व्यक्ति हैं। वह 1991 से 2011 तक राष्ट्रपति रहे थे।

राष्ट्रपति टोनी टैन याम ने कहा, “हमारी प्रार्थनाएं उनकी पत्नी और परिवार के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493