उन्होंने शी के दौरे को लेकर खुशी जाहिर करते हुए अंग्रेजी और चीनी, दोनों भाषाओं में लिखा कि पूरा देश शी के दौरे को लेकर उत्सुक है। उन्होंने अपनी और शी एक तस्वीर भी साझा की।
लुंग ने लिखा, “यह तस्वीर हमारी पिछले साल नवंबर में एशिया-पैसिफिक इकोनोमिक कोऑपरेशन (अपेक) सम्मेलन में हुई मुलाकात की है। राष्ट्रपति शी ने जून/जुलाई में चीन के राजकीय दौरे पर गए हमारे राष्ट्रपति डॉ. तोनी तान की मेजबानी की थी और अब वह स्वयं सिंगापुर के दौरे पर यहां आ रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “सिंगापुर और चीन के बीच राजनयिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। हम अपनी मित्रता और सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
लुंग ने कहा कि वह जल्द ही दोनों नेताओं की और तस्वीरें भी साझा करेंगे। लुंग की पोस्ट को अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिली। दो से भी कम घंटे में लगभग 5,000 लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक किया।
dharmpath.com dharmpath