सिंगापुर : भारतीय को छेड़छाड़ मामले में जेल की सजा

सिंगापुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को इस साल नववर्ष पर एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में 10 महीने जेल की सजा और तीन कोड़े मारने का सोमवार को आदेश दिया गया।

समाचार पत्र द स्ट्रेट्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 वर्षीय परतिबान पांडु ने नव वर्ष समारोह के दौरान 44 वर्षीय पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी।

निर्माण मजदूर पांडु को पीड़िता की मर्यादा से खेलने का दोषी पाया गया।

यह घटना विदेशी कामगारों के मनोरंजन स्थल बुन ले में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493