सिंगापुर, 1 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सिंगापुर में एक गर्भवती महिला में जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है, जिसके साथ देश में मच्छर जनित वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 115 हो गई है।
सिंगापुर, 1 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सिंगापुर में एक गर्भवती महिला में जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है, जिसके साथ देश में मच्छर जनित वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 115 हो गई है।
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री गान किम योंग ने बुधवार रात को बताया कि महिला उसी आवासीय ब्लॉक में रहती थी, जहां के पड़ोसियों में से एक में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी।
योंग ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर पीड़िता और उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच कर रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने जीका के 24 नए मामलों की भी पुष्टि की।
योंग ने कहा, “हमें कई अन्य क्षेत्रों में भी जीका के मामलों के सामने आने की आशंका है। ऐसे में हमें वेक्टर नियंत्रण प्रयास का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है।”
जीका संक्रमण एडीज एजिप्टी मच्छर से फैलता है, जिसके लक्षण डेंगू के समान ही होते हैं।
dharmpath.com dharmpath