सिंगापुर में बेरोजगारी बढ़ी

सिंगापुर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर की कमजोर आर्थिक स्थिति के बीच स्थानीय बेरोजगार लोगों की संख्या 2015 की प्रथम छमाही में 8,900 बढ़ गई। विदेशी श्रमिकों की संख्या में भी इस बीच सात साल में सर्वाधिक धीमी वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक रपट से मिली।

समाचार चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी रपट में कहा गया है कि श्रम बल से 25 साल से कम उम्र वाले अस्थायी कर्मचारियों के बाहर निकलने से बेरोजगारी बढ़ी। 2014 की दूसरी छमाही में ऐसे श्रमिकों की बहाली में वृद्धि दर्ज की गई थी।

विदेशी श्रमिकों की संख्या इस बीच 8,000 बढ़ी। यह 2009 के बाद सबसे धीमी छमाही वृद्धि है।

रपट के मुताबिक, श्रमिकों की सर्वाधिक संख्या सेवा क्षेत्र में बढ़ी। विदेशी श्रमिकों में कार्य परमिट धारकों का सर्वाधिक अनुपात रहा।

जून 2015 में कुल बेरोजगारी दर 2.9 फीसदी पर बरकरार रही। स्थानीय दीर्घावधि बेरोजगारी दर भी 0.7 फीसदी रही।

बेरोजगारों की कुल संख्या इस बीच 1,000 बढ़ी, जिसमें गत वर्ष की समान अवधि में 52,200 की गिरावट रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493