सिंगापुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सिंगापुर के परिवहन मंत्रालय (एमओटी) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हवा और समुद्री दुर्घटनाओं की जांचों का संचालन करने के लिए एक नए ब्यूरो का गठन किया गया है, जो अगस्त के बाद से काम शुरू करेगा।
समाचार एंजेसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए ट्रांसपोर्ट सेफ्टी इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (टीएसआईबी) का एयर एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) से पुर्नगठन किया गया है।
बयान के मुताबिक, यह किसी भी न्यायिक या नियामक कार्यवाही से पूरी तरह स्वतंत्र और अलग होगा, और हवा व समुद्री परिवहन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सिफारिशें पेश करेगा।
मंत्रालय के अनुसार, “दरअसल टीएसआईबी की जांच का एकमात्र उद्देश्य आगे की दुर्घटनाओं और घटनाओं को रोकना है। इसका इरादा किसी पर दोष लगाना नहीं है। ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में इस तरह के विभाग हैं।”
वर्ष 2002 में अपने गठन के बाद से एएआईबी ने विभिन्न हवाई दुर्घटनाओं की जांच की है या उनमें भाग लिया है। साथ ही सिंगापुर में हवाईयात्रा को सुरक्षित बनाने में भी योगदान दिया है।
dharmpath.com dharmpath