सिंगापुर पुलिस के बयान के मुताबिक, ये कट्टर बांग्लादेशी नागरिक उन आठ बांग्लादेशी नागरिकों के समूह का हिस्सा हैं, जिन्हें अप्रैल 2016 में आंतरिक सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।
खुद को बांग्लादेश में इस्लामिक स्टेट कहकर बुलाने वाले समूह का गठन रहमान मिजानुर ने 31 मार्च, 2016 को किया था।
उन्हें आतंकवादी (वित्तपोषण का दमन) अधिनियम के तहत आतंकवादी उद्देश्यों के लिए राशि मुहैया/जमा करने के मामले में आरोपित किया गया है।
पुलिस ने कहा, “आतंकवाद से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि को सिंगापुर गंभीरता से लेता है। अधिकारी आतंकवादी उद्देश्यों के लिए धन की उगाही करने या धन रखने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath