लॉस एंजेलिस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2016 में आई म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म ‘सिंग’ का सीक्वल ‘सिंग 2’ 25 दिसंबर, 2020 में रिलीज होगा। इसका निर्माण यूनिवर्सल पिक्चर्स और इल्युमिनाटी एंटरटेनमेंट ने किया है, जिन्होंने इसकी घोषणा की।
वेबसाइट वैरिटी डॉट कॉम के रिपोर्ट के मुताबिक, स्टूडियोज ने यह भी कहा कि फिल्म ‘सेक्रेट्स लाइफ ऑफ पेट्स 2’ की रिलीज डेट भी तीन जुलाई, 2018 से बढ़ाकर तीन जुलाई, 2019 कर दी गई है।
हालांकि, उन्होंने फिल्म ‘मिनियॉन्स 2’ की रिलीज डेट 10 जुलाई, 2020 से पीछे कर तीन जुलाई कर दी है।
फिल्म ‘सिंग’ में मैथ्यू मैकोनहे और रीज विदरस्पून ने जानवरों के तौर पर अपनी आवाज दी थी। इसने लगभग 42.9 करोड़ डॉलर की कमाई की।
‘द सेक्रेट्स लाइफ ऑफ पेट्स’ साल 2016 की दूसरी हिट फिल्म थी, जिसने दुनियाभर में 87.5 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।
वहीं साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिनियॉन्स’ ने दुनियाभर में 1.16 अरब डॉलर की कमाई की थी।
dharmpath.com dharmpath