‘सिंघम 3’ का शीर्षक बना ‘एस 3’

चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘सिंघम’ के तीसरे भाग का आधिकारिक शीर्षक अब ‘एस 3’ हो गया है। फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म में अभिनेता सूर्या पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

प्रोडक्शन बैनर स्टूडियो ग्रीन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से यह घोषणा की गई। इसके साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया।

फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं और तीन अन्य पोस्टर भी अगले कुछ दिनों में जारी होंगे।

फिल्म की नियमित शूटिंग विशाखापत्तनम में गुरुवार को शुरू हो गई।

हरि द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एस 3’ में श्रुति हासन और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले की दो फिल्में भी हरि द्वारा ही निर्देशित थीं।

फिल्म में संगीत हैरिस जयराज ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493