चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम में सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ‘सिंघम 3’ उर्फ ‘एस 3’ की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री श्रुति हासन कथित तौर पर इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका में हैं।
फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रुति फिल्म में विद्या के किरदार में हैं, जो सूर्या को एक बड़े मामले के खुलासे में मदद करती हैं।”
पिता कमल हासन की त्रिभाषी फिल्म ‘शबाश नायडू’ के सेट पर लौटने से पहले श्रुति महीने के अंत तक ‘एस 3’ की शूटिंग पूरी कर लेंगी।
सूर्या फिल्म में खाकी वर्दी में नजर आएंगे। इसका संगीत हैरिस जयराज ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath