‘सिंड्रेला’ के लिए निजी क्षति से मिली लिली को मदद

लॉस एंजेलिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिली जेम्स को फिल्म ‘सिंड्रेला’ के अपने काल्पनिक किरदार से खुद को जोड़ने में पिता को खो देने जैसी निजी क्षति से काफी सहायता मिली।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, लिली ने ‘संडे टाइम्स स्टाइल’ पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो देने की याद और अपनी भावनात्मक स्थिति को इसमें पूरी तरह डाल दिया।

उन्होंने कहा कि वह खुद को सिंड्रेला से इसलिए जोड़ पाई, क्योंकि उनके पिता का निधन भी कैंसर के कारण उस वक्त हो गया था, जब वह बहुत छोटी थीं।

लिली ने कहा, “फिल्म में एक दृश्य है जब मुझे बताया जाता है कि मेरे पिता नहीं रहे। यह निश्चित रूप से बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे लगा कि फिल्म की महत्वपूर्ण बात यह है कि ‘सिंड्रेला’ अपनी निजी क्षति से उबरकर दोबारा ताकत पाती है, जो मुझमें भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493