सिंबू ने महज 14 दिन में पूरी की शूटिंग

चेन्नई, 9 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता सिलाम्बरासन उर्फ सिंबू ने चोटिल होने के बावजूद आगामी तमिल फिल्म ‘अच्छम येबंढू मदामैयादा’ की शूटिंग 30 की बजाय महज 14 दिनों में पूरी कर ली।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अंतिम शेड्यूल की शूटिंग एक माह में पूरी करने की योजना थी, लेकिन सिंबू ने भरोसा दिलाया कि वह इसे 14 दिनों में पूरा कर लेंगे। उनके सेट पर चोटिल होने के बाद टीम को लगा था कि शूटिंग टाल दी जाएगी, लेकिन सिंबू सब कुछ समय से पहले निपटाने में सफल रहे।”

सिंबू पिछले माह फिल्म के एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे।

सूत्र ने कहा, “चोट उन्हें शूटिंग करने से नहीं रोक पाई। सिंबू वादे के मुताबिक पहले शूटिंग पूरा करना चाहते थे और उसके बाद आराम करना..टीम उनकी प्रतिबद्धता देख हैरान रह गई।”

गौतम वासुदेव मेनन निर्देशित इस फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493