‘सिंह इन ब्लिंग’ का मौका खोना दुर्भाग्य : कृति सेनन

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन को फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ छोड़नी पड़ी, क्योंकि इसमें काफी देर हो रही थी।

उन्हें इस फिल्म में काम न कर पाने का दुख है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और कृति को उम्मीद है कि भविष्य में उन्हें प्रभुदेवा और अक्षय दोनों के साथ काम करने का मौका फिर से मिलेगा।

कृति ने संवाददाताओं को बताया, “मुझे निराशा हुई, क्योंकि मैं सचमुच इस फिल्म में काम करना चाहती थी। मुझे आशा है कि प्रभुदेवा और अक्षय के साथ आगे काम करने का मौका मिलेगा। वे दोनों काफी सहयोगी स्वभाव के हैं।”

फिल्म ‘हीरोपंती’ से करियर शुरू करने वाली कृति ने कहा, “यह दुर्भाग्य की ही बात है कि मैं यह फिल्म नहीं कर सकी, लेकिन किसी दिन मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी।”

यहां तक कि कृति ने फिल्म में अपने किरदार के लिए कराटे सीखना भी शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा, “जहां तक सीखने की बात है, तो इससे आपके व्यक्तित्व में नई प्रतिभा जुड़ती है। आप जो कुछ भी सीखते हैं, वह कभी व्यर्थ नहीं होता। मेरे लिए यह भविष्य में फायदेमंद होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493