लॉस एंजेलिस, 8 जून (आईएएनएस)। टीवी स्टार फराह अब्राहम को एक सिंह शावक के साथ अपनी तस्वीर साझा करने के लिए पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है।
फराह ने बुधवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंन एक सिंह शावक को गोद में ले रखा था। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था, “मेरा सिंह शावक किसी को मेरे पास फटकने नहीं देता।”
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, पेटा का कहना है कि पर्यटन के उद्देश्य से सिंह शावकों का उत्पीड़न किया जा रहा है और तस्वीरें खिंचवाने के लिए उनकी जान जोखिम में डाली जा रही हैं।
पेटा से जारी एक बयान के अनुसार, “फराह को भी यह सुनकर बुरा लगेगा कि तस्वीरें खिंचवाने के लिए सिंह शावकों को जन्म के तुरंत बाद ही उनकी मां से अलग कर दिया जाता है।”
बयान के अनुसार, “जब वे सिंह शावक बड़े हो जाते हैं, तो उन्हें लोगों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्हें चिड़ियाघरों में दयनीय परिस्थिति में छोड़ दिया जाता है।”
dharmpath.com dharmpath