मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। वाहनों की टायर निर्माता सिएट लिमिटेड ने 31 मार्च 2018 को खत्म हुई तिमाही में 278.72 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो 31 मार्च 2017 को खत्म हुई तिमाही में हुए 362.73 करोड़ रुपये के मुनाफे से कम है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्तवर्ष के लिए प्रति शेयर (10 रुपये के फेस वैल्यू पर) 11.50 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है, जो कंपनी की आमसभा में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कंपनी ने यह भी कहा कि पिछले वित्तवर्ष में कुल आय 6,387.06 करोड़ रुपये रही, जबकि 31 मार्च 2017 को खत्म हुए वित्तवर्ष में कंपनी की आय 6,417.98 करोड़ रुपये रही थी।
dharmpath.com dharmpath